ChhattisgarhRegion
शिक्षा विभाग में कार्य करने 27 एन.जी.ओ. पंजीकृत

रायपुर। शिक्षा विभाग में एन.जी.ओ. के माध्यम से कराए जा रहे कार्य का मामला विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उठाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्य करने के लिए एस.सी.ई.आर.टी. में कुल 27 एन.जी.ओ. पंजीकृत हैं। शेष प्रश्नांश की जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। कौशल विकास के नाम पर बिना राज्य शासन की अनुमति के एन.जी.ओ. द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। समाचार पत्रों के माध्यम से विभाग के संज्ञान में आई है। प्रकरण में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
