सर्व ब्राह्मण युवक – युवती परिचय सम्मेलन में 250 ने कराया पंजीयन

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में रविवार को श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा में युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न हुआ. इसमें 250 से ज्यादा छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के युवक-युवतियों के पंजीयन प्राप्त हुए, जिसे स्मारिका मिलन-2026 में प्रकाशित किया गया. पंजीयन कराये परिवारों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया एवं पसंद वाले रिश्ते के लिए परिवारों ने प्रारंभिक बातचीत की.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरन्दर मिश्रा-विधायक, रायपुर उत्तर ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन हेतु संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए परिजनों को शुभकामनाएं दिये कि सम्मेलन के माध्यम से उनका उद्देश्य पूर्ण हो और वे योग्य वर-वधु का चयन कर सकें. विशेष अतिथि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवेश में परिचय सम्मेलन की आवश्यकता को समझाया. पूर्व पार्षद मृत्युंजय दुबे ने संगठन के द्वारा सभी दलों के विप्र प्रतिनिधि को महत्व देते हुए वृहद, गरिमामय कार्यक्रम के लिये संगठन के कार्यों की सराहना की. प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा संगठन के वार्षिक गतिविधियों को बताया. युवक-युवती परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने सामाजिक मेल-मुलाकात की कमी ही योग्य वर-वधु चयन की बड़ी बाधा के कारण परिचय सम्मेलन को आवश्यक बताया. कार्यक्रम का संचालन पत्रिका के संपादक रज्जन अग्निहोत्री ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने किया. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ. सुनील कुमार ओझा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे आदि ने भी सम्बोधित किया.

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सुमन मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुनीता शर्मा, सुमन पाण्डेय, वीणा ठाकुर, विद्या भट्ट, राधा तिवारी, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, रीता तिवारी, स्वाति मिश्रा सरयूपारिण से विजयशंकर पाण्डेय, गौतम ओझा व साथी, त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, नितिन शर्मा ब्राह्मभट्ट, जितेन्द्र बाजपेयी, अखंड ब्राह्मण से योगेश तिवारी व साथी, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रेखेन्द्र तिवारी व साथी, तिल्दा से दीपक शर्मा, पंजाबी ब्राह्मण से राजकुमार शर्मा, अजीत शर्मा, कान्यकुब्ज से राजकुमार अवस्थी, चन्द्र भूषण बाजपेयी, विदोष द्विवेदी, संजय अवस्थी, हेमन्त तिवारी, राहुल शुक्ला, दुर्ग से श्याम तिवारी व साथी, बिलासपुर से बसंत बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी, मनोहर मिश्रा आदि उपस्थित थे.







