रायपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह के 25 सदस्य गिरफ्तार

रायपुर। ठगों का मायाजाल कहां तक फैला है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने का काम रायपुर से संचालित हो रहा था। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिलती है। पूछताछ के बाद मामले पर पूरा खुलासा होगा।
बता दें पुलिस ने रायपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। ये लोग पुलिस और अन्य लोगों को गुमराह करने फायनेंस कंपनी के नाम पर सर्व सुविधायुक्त आफिस संचालित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है। पुलिस ने इस गिरोह के 25 युवकों को पकड़ा है। इनमें से सभी बीपीओ सेंटर के काल वर्कर की तरह काम करते थे। यह आफिस गंज थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित पिथालिया कांप्लेक्स की 3-4 मंजिल में दो ब्लॉक को संयुक्त रूप से आफिस के रूप में बनाया गया था। जहां काल सेंटर की तरह पूरा साफ्टवेयर सेटअप भी लगाया गया था। यह सेंटर कब से संचालित हो रहा था इसकी भनक नहीं लगी। यहां के सभी कर्मचारी रात भर काम करते थे। क्योंकि अमेरिका में दिन का समय होता है। अमेरिका के अलग-अलग शहरों के लोगो को काल कर डालर में ठगते रहे। पुलिस ने इनके द्वारा की गई कुल वसूली का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।







