ChhattisgarhCrime

22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 8 महिला भी शामिल

Share

नारायणपुर। आज 22 नक्सलियों ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी अबूझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय थे। विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालो में 8 महिला नक्सली शामिल हैं। यह सभी नक्सली आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे। लंबे समय से संगठन में रहकर आईईडी प्लांट, पुलिस मूवमेंट ट्रेस, जनताना सरकार के विस्तार करने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक 110 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इन पर कुल 37,50,000 रुपए का इनाम था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button