ChhattisgarhMiscellaneous
घर के आंगन में बंधी 17 बकरियां मिली मृत

तखतपुर। ग्राम पंचायत चितावर में आंगन में बंधी 17 बकरियों की मौत से गरीब परिवार आर्थिक संकट में पड़ा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितावर निवासी प्रेम लाल विरकों रोज की तरह अपने बकरियों को शाम को घर के आंगन में बांधकर सो गया। सुबह उठने सभी 17 बकरियां मरी पड़ी थी। नया आवास पारा, सरपंंच प्रतिनिधि के प्लॉट के पास मृत मिले बकरियों की अंतड़ियां बाहर निकल आई थीं। यह देख पशुपालक और उसके परिवार के सदस्य सदमे में है। आठ सदस्यीय इस परिवार के लिए यही आजीविका का एकमात्र साधन था, पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके कारण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना की सूचना सरपंच प्रतिनिधि देवा सिंगरौल द्वारा तत्काल तखतपुर थाने को दी गई है। पटवारी और आरआई को भी मौके की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।





