ChhattisgarhCrimeRegion

किसान प्रेमलाल के 17 बकरा-बकरी की एक साथ हुई मौत, ग्रामीणों में हड़कंप

Share

बिलासपुर। चितावर गांव के किसान प्रेमलाल बिरको के 17 बकरा और बकरी की एक साथ मौत हो जाने से पूरे गांव के लोगों को हड़कंप मच गया है क्योंकि मृत बकरा- बकरी के पेट फटे मिले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तखपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव में एक साथ 17 बकरा और बकरी की मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पर हमला कर उनके पेट को फाड़ दिया है और ये सभी बकरा- बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के थे। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button