ChhattisgarhRegion

16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Share

अम्बिकापुर। जिला सरगुजा में प्रशासनिक दक्षता एवं राजस्व कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली के अंतर्गत प्रदत्त प्रावधानों के तहत लोकहित में जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित राजस्व निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है-श्री विश्वनाथ तिवारी, रा.नि.मं. अम्बिकापुर-3 से रा.नि.मं. लखनपुर,श्री रामकुमार राम, रा.नि.मं. अम्बिकापुर-4 से रा.नि.मं. रघुनाथपुर (धौरपुर), श्री संजय सिंह, रा.नि.मं. अम्बिकापुर-5 से रा.नि.मं. उदयपुर,श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रा.नि.मं. अम्बिकापुर-6 से रा.नि.मं. बतौली, श्री सबल साय एक्का, रा.नि.मं. धौरपुर से रा.नि.मं. अम्बिकापुर-3,श्री विकास कुमार सोनपाकर, रा.नि.मं. उदयपुर से रा.नि.मं. अम्बिकापुर-4, श्री राज बहादुर सिंह, रा.नि.मं. खम्हरिया (उदयपुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल,श्री संजय कुमार सिंह, रा.नि.मं. लखनपुर से रा.नि.मं. अम्बिकापुर-5,श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रा.नि.मं. सलका (लखनपुर) से रा.नि.मं. अम्बिकापुर-6,श्री छय कुमार पैंकरा, रा.नि.मं. पेटला (सीतापुर) से राजस्व निरीक्षक नजूल श्री शिवपूजन तिवारी, रा.नि.मं. बतौली से राजस्व निरीक्षक नजूल,श्री रामदेव यादव, राजस्व निरीक्षक नजूल से रा.नि.मं. लुण्ड्रा,श्री सरयू राम पैंकरा, राजस्व निरीक्षक नजूल से रा.नि.मं. खम्हरिया (उदयपुर),श्री आशीष गुहा, राजस्व निरीक्षक नजूल से रा.नि.मं. धौरपुर,श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक नजूल से रा.नि.मं. सलका (लखनपुर),श्री सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक डायवर्सन से रा.नि.मं. पेटला (सीतापुर) तबादला किया गया है। कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button