Madhya Pradesh

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष: मध्यप्रदेश में देशभक्ति का महा उत्सव

Share

राष्ट्र प्रेम का प्रतीक ‘वंदे मातरम’ गीत आज अपने 150 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश और मध्यप्रदेश में इसे उत्सव के रूप में मना रही है। प्रदेश में सरकारी स्तर पर 10 और संगठन स्तर पर 10 बड़े आयोजन हो रहे हैं, जिनमें वंदे मातरम का सामूहिक गायन और स्वदेशी का संकल्प लिया जाएगा। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश कार्यालय में सामूहिक गायन में भाग लेंगे। सरकारी स्तर पर मंत्रियों की भागीदारी भी तय की गई है — उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, राकेश सिंह जबलपुर, राव उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, गोविंद सिंह राजपूत सागर, एंदल सिंह कंसाना मुरैना, दिलीप जायसवाल शहडोल और गौतम टेटवाल उज्जैन में वंदे मातरम गायन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा संगठन स्तर पर भी प्रमुख आयोजन भोपाल के प्रदेश कार्यालय, नर्मदापुरम के माँ नर्मदा तट सेठानी घाट, मुरैना के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्मारक और ग्वालियर के रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल पर किए जा रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button