Madhya Pradesh

14 वर्षीय किशोरी की बिजली गिरने से मौत, पड़ोसियों पर लापरवाही का आरोप

Share

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पठान मोहल्ले में घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी 14 साल की किशोरी राजिया की बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पड़ोसी विशाल खान, ऋतिक खान और सुहाना बेगम खंभे पर चढ़कर लगी केबल को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। वसीम खान ने उन्हें मना किया कि खंभे पर काम न करें, लेकिन वे नहीं माने और तार काट दिया, जिससे खंभा गिर गया और राजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button