बोरतलाव-दरेकसा व गुदमा-गोंदिया के मध्य आरएच गर्डर लॉन्चिंग से 13 ट्रेन रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में स्थित समपार फाटक संख्या 481 (कि.मी. 948/19-21) बोरतलाव-दरेकसा एवं गुदमा-गोंदिया स्थित समपार फाटक संख्या 504 (991/20-22) रेलखंड पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए 6 से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य संरक्षा एवं अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस कार्य के अंतर्गत 6 मार्च की रात्रि 23:00 बजे से 7 मार्च की प्रात: 2 बजे तक डाउन लाइन पर 3 घंटे तथा 06 मार्च 2026 की रात्रि 23 बजे से 07 मार्च 2026 की प्रात: 02:30 बजे तक अप लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है –
निरस्त /रद्द की जाने वाली गाडिय़ाँ
गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया- रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) को रद्द रहेगी।
बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाडिय़ाँ
गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (6 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
*गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस (6 मार्च 2026) को दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।







