ChhattisgarhCrimeRegion

11 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Share

रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आदेश जारी कर 11 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है।
आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें राम किंकर यादव, प्रशांत राव आहेर, मोहन भरद्वाज, अभिनव कांत सिंह, राकेश मिश्रा, कमला पुसाम, नसीरुद्दीन खान, त्रिनाथ त्रिपाठी, अमित तिवारी, कुसुम तैवर्त और दीपिका निर्मलकर के नाम शामिल हैं। पुलिस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह बड़ा फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया कदम है। यह प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में भी सहायक होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button