ChhattisgarhCrimeRegion
11 थाना प्रभारियों का तबादला

बलौदाबाजार। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े बदलाव किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में 11 निरीक्षकों सहित एक उप निरीक्षक और दो सहायक उप निरीक्षक के भी प्रभार बदले गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
रितेश मिश्रा: अब बलौदाबाजार शहर के नए थाना प्रभारी होंगे।
अमित पाटले: भाटापारा शहर थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हेमंत पटेल: भाटापारा ग्रामीण थाने के नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
लखेश केंवट: सिमगा थाने की कमान संभालेंगे।
अजय झा: कसडोल थाने के नए प्रभारी होंगे।
धीरेंद्र दुबे: हथबंद थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सुहेला: शशांक सिंह
पलारी: परिवेश तिवारी
लवन: प्रमोद सिंह
गिधौरी: प्रवीण मिंज







