CrimeInternational
बंदूकधारियों की गोलीबारी में 100 लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर

नाइजीरिया। अफ्रीकी देशों में अपराध काफी ज़्यादा बढ़ गया है। आए दिन ही कहीं न कहीं आपराधिक गतिविधियों के मामले सामने आते रहते हैं। इसी तरह का एक मामला नाइजीरिया में सामने आया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने जानकारी दी कि देश के बेन्यू राज्य के एक गांव पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात से शनिवार की सुबह तक येलेवाटा गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बंदूकधारियों ने घरों में घुसकर लोगों पर गोलियाँ बरसाई। नाइजीरिया के बेन्यू राज्य येलेवाटा गांव में हुई गोलीबारी में 100 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कई परिवारों को तो उनके घर में गोली मारने के बाद कमरों में बंद करके जला दिया गया।
