Chhattisgarh

एनपीएस खातों में फर्जी मृत्यु दावा कर 1.19 करोड़ की ठगी

Share

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये हड़पने का मामला पाटन थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस संबंध में HDFC Bank के बोकारो, झारखंड स्थित प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच में पता चला कि जिन खाताधारकों को दस्तावेजों में मृत दिखाया गया, वे वास्तव में जीवित हैं। जांच में खुलासा हुआ कि दुर्ग में ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करने वाला आरोपी ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक संबंधी जानकारी लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि निकालता था, जिनमें अधिकांश सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। दावों में असामान्य पते, अमान्य क्यूआर कोड और बैंक लेन-देन में अनियमितताएं भी पाई गईं। मामले में HDFC Life के एक पूर्व कर्मचारी पर अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेज अपलोड करने और गलत सत्यापन करने का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button