Uncategorized
पुरानी रंजिश में चॉइस सेंटर संचालक पर हमला

बालोद। पुरानी रंजिश में चॉइस सेंटर संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला गुंडरदेही थाने सेहतर के डौकीडीह गांव की है। डौकीडीह गांव के एक चॉइस सेंटर में दो लोगों ने पुरानी बातों को लेकर विवाद किया। इसी दौरान संचालक पर चाकू से हाथ, जांघ और कमर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।.
