Madhya Pradesh

न्यू लोहा मंडी में अवैध गैस गोदाम पकड़ा, आरोपी फरार और 66 सिलेंडर जब्त

Share

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 12 मार्च को न्यू लोहा मंडी इलाके में छापा मारकर हरिओम गुप्ता के गोदाम को पकड़ा, लेकिन एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया 6 दिन तक टलती रही। छापेमारी के दौरान 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 66 सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में पता चला कि घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा था और मौके पर ही गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था, जिससे सुरक्षा का बड़ा खतरा उत्पन्न हुआ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button