Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, किसानों के लिए पुख्ता व्यवस्था”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है और पहले ही दिन विभिन्न सहकारी सोसायटी में लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदा गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार पूरी तत्परता से काम करना है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पुराने वादों को पूरा नहीं किया गया और किसान इसकी वास्तविकता समझते हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने बिहार में कांग्रेस की हार और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के न्यूट्रलाइजेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा।







