ChhattisgarhCrimeRegion

कोंड़ागांव बायपास मार्ग पर अज्ञात उपद्रवियों ने दर्जनभर वाहनों पर की पत्थरबाजी

Share

कोंड़ागांव। जिला मुख्यालय के बायपास मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने वहां से गुजर रही दर्जनभर वाहनों पर जमकर पत्थरबाजी की। इस पत्थरबाजी के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए बायपास मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति निर्मित हो गई । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और मार्ग को एक बार फिर सुचारु करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले भी बनियगांव के पास इस तरह की पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button