Tripti Dimri अब कार्तिक के साथ करेंगी ‘आशिकी
![](/wp-content/uploads/2023/12/Film.jpg)
खबरें है कि तृप्ति ने एक धमाकेदार म्यूजिकल ड्रामा फिल्म साइन की है जिसका नाम आशिकी 3 है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में तृप्ति का होना एक बड़ी बात है। फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने वाली हैं। कार्तिक आर्यन का नाम काफी पहले से इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था। इस वक्त तृप्ति को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि इस थ्रीक्वल का निर्देशन अनुराग बसु द्वारा किया जा रहा है और इसका संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया जाएगा।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, “एनिमल की ऐतिहासिक सफलता के बाद तृप्ति शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और निर्माताओं को लगता है कि वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन पर आग लगा देगी। यह बातचीत काफी समय से चल रही है। अब उन्हें मुख्य अभिनेत्री के रूप में तय कर लिया है।” अगर ऐसा होता है तो वाकई में एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस वक्त तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं औऱ लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। देखने वाली बात होगी कि इसका आधिकारिक ऐलान कब होता है। तृप्ति को नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया गया है और लोग उनको भाभी नंबर 2 भी कहते हैं।
![GLIBS WhatsApp Group](/wp-content/uploads/2024/02/joinwa-150x66.jpg)