ChhattisgarhRegion

मूसलाधार बारिश से स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

Share

धमतरी। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के कारण प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। धमतरी में हो रही मूसलाधार बारिश से कई स्कूलों में पानी भर गया है। वहीं नदी नाले उफान पर है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने नगरी ब्लाक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
धमतरी में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। नगरी ब्लॉक के कई स्कूलों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। वहीं, नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button