Chhattisgarh

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खेत से लौटते समय हार्वेस्टर की चपेट में किसान की मौत

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रीवागहन गांव निवासी लाला राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लाला राम हार्वेस्टर लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी डबरी पार करते समय चढ़ाव के कारण वाहन फंस गया। इसी दौरान वह नीचे उतरकर हार्वेस्टर की जांच कर रहा था, तभी अचानक हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लाला राम को स्थानीय लोगों की मदद से धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button