ChhattisgarhRegion

माओवादी संगठन के एनसीसी ने प्रेस नोट जारी कर वेणुगोपाल देवजी को बताया गद्दार

Share

जगदलपुर। माओवादी संगठन के भीतर आंतरिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। नॉर्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी (एनसीसी) द्वारा गुरूवार को जारी एक प्रेस नोट में आत्मसमर्पण कर चुके शीर्ष माओवादी कैडर वेणुगोपाल देवजी पर हमला करते हुए जारी प्रेस नोट के बयान में कहा है कि देवजी अब संगठन के लिए गद्दार हैं और उनके आत्मसमर्पण के बाद संगठन का उनसे कोई संबंध नहीं रह गया है। बता दें कि वेणुगोपाल देवजी के आत्मसमर्पण को लेकर माओवादी संगठन के भीतर लंबे समय से असंतोष की स्थिति बताई जा रही थी। अब नॉर्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी के ताजा बयान ने इस विवाद को सार्वजनिक कर दिया है। संगठन ने यह भी कहा है कि उनका संघर्ष अब भी जारी रहेगा और वे सशस्त्र आंदोलन को ही अंतिम रास्ता मानते हैं।
जारी प्रेस नोट में माओवादी संगठन के नॉर्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी ने दोहराया है कि संगठन कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन वह खत्म नहीं हुआ है। बयान में कहा गया है कि वे गोरिल्ला युद्ध के जरिए अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहेंगे और क्रांति को जारी रखेंगे। देवजी द्वारा माओवादी संगठन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को भी एनसीसी ने सिरे से खारिज कर दिया है। संगठन ने इसे व्यक्तिगत राय बताते हुए कहा कि यह विचार संगठन की आधिकारिक नीति नहीं है। अपने बयान में एनसीसी ने यह भी दावा किया है कि संगठन के भीतर किसी भी तरह की दरार या मतभेद नहीं हैं और वे पूरी तरह एकजुट हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button