85 लाख में बनी मोला लव होगे कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज, बस्तर की वादियों में बनाएंगे अगली फिल्म – अनुमोद

रायपुर। अनुमोद फिल्मस के बैनर तले 85 लाख रुपये की लागत से बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला लव होगे राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 45 सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रीमियर शो सुबह 9 बजे रखा गया है। निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलम रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित सुपरस्टार आयुष राजवैद्य जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनीत नाटकों के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। फिल्म की नायिका है भानुप्रतापपुर की तिरांजली गोस्वामी जिनकी नायिका के रोल में यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। अनुमोद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस फिल्म के बाद वे बस्तर की खुबसूरत वादियों को लेकर बहुत जल्द ही फिल्म का निर्माण करने जा रहे जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरु होगी।
अनुमोद ने कहा कि बिदाई के बाद यह दूसरी फिल्म है जबकि अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले मोला लव होगे पहली फिल्म है। फिल्म के तीन गीत डोंट टचमाय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और फिल्म के रिलीज होने के बाद तीन और गानों को कल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म मोला लव होगे एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल, सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है।
फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विगत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार करन खान और छत्तीसगढ़ के सशक्त अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह मोर छइंहा भूइहां, झन भूलौ मां बाप ला जैसी फिल्मों के निर्माता निर्देशक सतीश जैन पहली बार अपने होम प्रोडक्शन के अलावा अनुमोद फिल्मस की फिल्म मोला लव होगे का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं। ये ऐसी खास बात है जो छत्तीसगढ़ की जनता को इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करती है।
इस फिल्म का पिक्चराइजेशन पूर्णत: छत्तीसगढ़ में ही किया गया है। फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की श्याम टॉकीज समेत सभी मल्टीप्लेक्स में और छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख्य शहरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।
छत्तीसगढ़ के इन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
- श्याम टॉकिज – रायपुर
- पीवीआर सिटी सेंटर- रायपुर
- मेग्नेटो मॉल- रायपुर
- कलर्स मॉल- रायपुर
- अम्बुजा मॉल- रायपुर
- मिराज – नया रायपुर
- के सेरा सेरा- दुर्ग
- अप्सरा – दुर्ग
- चन्द्रा आर एल आर-भिलाई
- श्री कृष्णा – राजनांदगांव
- देवश्री – धमतरी
- मां कर्मा – कसडोल
- रामनिवास – रायगढ़
- मां भुवनेश्वरी- कवर्धा
- ई ओ स – कवर्धा
- मुकुंद- चांपा
- पद्मीनी- चांपा
- डी एल – अकलतरा
- मेट्रो- जांजगीर
- सिटी – सारंगढ़
- ए के सिनेमा – घरघोड़ा
- रामा मेट्रो- शिवरीनारायण
- सिटी सिनेमा – बाघबाहरा
- सिटी सिनेमा- बसना
- रतन टॉकिज – बेमेतरा
- श्री विठोबा- महासमुन्द
- कृष्णा – शक्ति
- श्री महल- भटगांव
- आब- बिर्रा
- श्री सिनेमा – डोंगरगढ़
- मुरली- कटघोरा
- पीहू – खरसिया
- मार्को – सरसींवा
- जय श्री- नागपुर
- सुनीलम- कुरूद
- श्री सिनेमा – पाटन
- 36 माल – बिलासपुर
- पी वी आर- बिलासपुर
- एम बी मॉल- खरियार रोड
- किशोर- कोंडागांव
- ग्रैविटी- जैजैपुर
- निहारिका- कोरबा
- चित्रा – कोरबा
- पाची सिनेमा- बालोद
- सिटी प्लेक्स – भाटापारा







