ChhattisgarhRegion

महाकाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर 24 को बैठक

Share

राजनांदगांव। महाकाल सेना द्वारा आगामी सावन माह के प्रत्येक सोमवार को निकलने वाली भगवान महाकाल की शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 24 जुलाई को शाम 5 बजे माहेश्वरी भवन, राजनांदगांव में आयोजित होगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन माह में निकलने वाली महाकाल पगड़ी शोभायात्रा शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस वर्ष भी शोभायात्रा को अधिक भव्य, अनुशासित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों ने शहर के सभी महाकाल भक्तों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव एवं विचार रखने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि सभी भक्तों के सहयोग और सुझावों से ही शोभायात्रा को अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। सावन माह के प्रत्येक सोमवार को निकलने वाली महाकाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। भगवान महाकाल के जयकारों, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक झांकियों के माध्यम से पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button