ChhattisgarhCrime

जमीन का कब्ज़ा दिलाने प्रधान आरक्षक ने मांगे 40 हज़ार, निलंबित

Share

जांजगीर-चांपा। पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी जमीन का कब्जा दिलाने के नाम पर ग्रामीण से 40,000 रुपए लेने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के निवासी विकास देवांगन ने शिकायत की थी। इसमें उसने बताया था कि पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्र. 396 रमेश त्रिपाठी ने उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर उनसे 40,000 की रकम ऐंठ ली थी ।
एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जाँच कर प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन आदेश के मुताबिक, निलंबन की इस पूरी अवधि के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ते की ही पात्रता रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button