Chhattisgarh

PM मोदी की अपील पर CM साय का समर्थन, बोले- ईंधन और सोने की बचत जरूरी

Share

नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय युद्धों के प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए देशवासियों से ईंधन की बचत करने और अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचने की अपील की। इस पर विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री की सलाह को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशों में देश का पैसा कम जाए, इसके लिए लोगों को सोने की खरीदारी और पेट्रोल-डीजल के उपयोग में संयम बरतना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया, जिस पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि यह नाकामी है तो विपक्ष को ऐसे समय में बेहतर उपाय भी बताने चाहिए। बताया जा रहा है कि तेलंगाना की एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने वैश्विक सप्लाई चेन संकट, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध का उल्लेख करते हुए लोगों से आर्थिक सतर्कता बरतने और अनावश्यक खर्च से बचने की अपील की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button