Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने दूधाधारी मठ पहुंचकर किया राम दरबार का दर्शन

Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में हो रही प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचकर राम दरबार का दर्शन किया।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण, श्री संकट मोचन हनुमान जी, श्री स्वामी बाला जी भगवान की पूजा अर्चना की। उन्होंने गौ माता को भी भोग लगाया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button