ChhattisgarhPoliticsRegion

जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने भाजपा पार्षदों ने ही खोला मोर्चा

Share

रायपुर। नगर निगम के जोन-10 में भाजपा के भीतर सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया है। जोन के 6 भाजपा पार्षद अपने ही जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछले 15 दिनों में पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे से तीन बार मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी है।
मामला अब केवल नगर निगम तक सीमित नहीं रहा। पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सभापति सूर्यकांत राठौड़, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्थानीय विधायक के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। महिला पार्षदों समेत सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे जोन-10 कार्यालय में तालाबंदी कर धरने पर बैठेंगे।महापौर मीनल चौबे से इस विवाद को लेकर स्वीकार किया कि पार्षदों की शिकायत मिली है। महापौर ने कहा कि सभी पक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
पार्षदों का आरोप है कि जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी दूसरे वार्डों के कार्यों में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं। इससे पार्षदों के बीच समन्वय प्रभावित हो रहा है और विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। नेताओं को सौंपे गए पत्र में पार्षदों ने लिखा है कि जोन अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button