ChhattisgarhMiscellaneousUncategorized

प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

Share

महासमुंद। सरायपाली के प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लगा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह मामला बलौदा थाने क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डिलेश्वर साव के रूप में हुई है, जो कि बारीकपाली गांव का रहने वाला था और युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह जब लोगों ने दोनों की लाश देखी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ही शिशुपाल पर्वत से कूदकर अपनी जान दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसकी अभी आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इस घटना से वन विभाग के सुरक्षा इंतजाम पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि शिशुपाल पर्वत के मुख्य द्वार पर वन विभाग की ओर से पर्यटकों से 20-20 रुपए लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button