जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुनील सिंह अपर संचालक के पद पर पदोन्नत

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुनील सिंह को अपर संचालक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। उनकी पदस्थापना यथावत नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र में की गई है। इसका विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया।
जारी आदेश के मुताबिक सुनील सिंह, संयुक्त संचालक, छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र, नई दिल्ली को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अपर संचालक के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 15 (वेतनमान 123100-215900) में पदोन्नत करते हुए यथावत् पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.(जनहित याचिका) नंबर 91/2019, डब्ल्यूपीएस नंबर 9778/2019 एवं अन्य याचिकाओं में पारित अंतिम आदेश दिनांक 16.04.2024 के अध्याधीन होगी। पदोन्नत अधिकारी की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी, पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा।







