Madhya Pradesh

लोकल यूथ सर्वेयर्स ने मंत्री बंगले का घेराव कर जताया आक्रोश, नौकरी बहाली और बकाया भुगतान की मांग तेज

Share

भोपाल में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोकल यूथ सर्वेयर्स का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बंगले का घेराव कर दिया। आंदोलनकारियों ने नौकरी बहाली, बकाया मानदेय के भुगतान और नियमितीकरण की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उनका कहना है कि प्रदेशभर में करीब 70 हजार युवा पिछले ढाई साल से बेहद कम दर पर गिरदावरी का काम कर रहे थे, लेकिन 28 अप्रैल के आदेश के तहत बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले कई महीनों से मानदेय का भुगतान भी नहीं मिला है और बार-बार आश्वासन के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। अब आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और जब तक उनकी नौकरी बहाली व बकाया भुगतान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button