ChhattisgarhRegion

वित्त मंत्री चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

Share

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव, ख्यातिलब्ध निबंधकार, कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. बख्शी जी ने अपने साहित्य, विचारों और लेखनी के माध्यम से हिंदी साहित्य को नई ऊंचाईयां प्रदान कीं। उनकी रचनाएं आज भी समाज को संवेदनशीलता, विचारशीलता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button