ChhattisgarhCrimeRegion

रेत उत्खनन में लगी चौन माउंटेड मशीन सील, अवैध ईंट परिवहन करते ट्रक जब्त

Share

बलरामपुर। प्रदेश में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत पचावल स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान शिकायतों के आधार पर की गई जांच में एक चौन माउंटेड मशीन को अवैध रूप से रेत उत्खनन कार्य में संलिप्त पाया गया, जिस पर पांगन नदी के किनारे ही मशीन को सील कर दिया गया। विभाग ने यह कार्रवाई उत्खनन पट्टा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर की।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट परिवहन करते एक ट्रक वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा प्रदेशभर में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button