ChhattisgarhCrime

एसीबी ने रिश्वतखोर एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा

Share

सक्ती। एसीबी की टीम ने चंद्रपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एसएन मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक मामले में कार्रवाई हल्की करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी को शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव की एक महिला द्वारा दर्ज मारपीट मामले में उसके परिवार पर सख्त कार्रवाई न करने के बदले एएसआई एस.एन. मिश्रा ने 40 हजार रुपये की मांग की थी।
उसने इसकी शिकायत एसीबी को की। शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एएसआई पहले ही 20 हजार रुपये की रकम ले चुका था और बाकी 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। शनिवार को शिकायतकर्ता ने आरोपी एएसआई को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में शेष रकम देने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पहले भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button