Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुवाहाटी दौरे पर, शपथ समारोह में होंगे शामिल

Share

विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को वे हिमंता बिस्वा शर्मा के कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होने वाले हैं। समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे रायपुर लौट आएंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button