ChhattisgarhLife StyleNational
IPS संतोष सिंह ने संभाला हैदराबाद DIG CISF South Zone ll का कार्यभार

निजात अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश को नशामुक्त बनाने की मुहिम चलाने वाले आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
बता दें कि इसमें पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां हैं।







