ChhattisgarhCrime

पति के साथ सामान खरीदने गई महिला से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Share

रायगढ़। सामान खरीदने गई महिला के साथ गैंगरेप की शिकार हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाने क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि 4 अप्रैल की रात 11:30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी उसे अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे दुकान के अंदर ले जाने लगे। मजब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी 27, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार 23, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल 32 और पिंटू निषाद पिता मदन निषाद 23 आदि शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक सीजी CG 12 एवाई 5870 को जब्त किया गया है। फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button