ChhattisgarhRegion

मधुमक्खियों के हमले से 14 वर्षीय बालक गंभीर

Share

कोंडागांव। ग्राम पंचायत लंजोड़ा में साप्ताहिक बाजार के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोग मधुमक्खियों के डंक से प्रभावित हुए। हमले के बीच 14 वर्षीय बसंत कुर्रे सैकड़ों मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गया। मधुमक्खियों ने उसके चेहरे और शरीर पर बुरी तरह हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बालक बचपन से मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसके कारण वह खुद को हमले से बचा नहीं पाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक बताई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button