ChhattisgarhRegion

नारायणपुर के जनसेवा अभेद आश्रम में 12 अप्रैल को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share

नारायणपुर। जिले के ग्राम नारायणपुर स्थित जनसेवा अभेद आश्रम में अघोर परिषद ट्रस्ट एवं बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्थापना दिवस के अवसर पर 12 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के अनुभवी चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देगी। मरीजों को एलोपैथिक, होम्योपैथिक सहित अन्य पद्धतियों के विशेषज्ञों द्वारा जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, शिविर में सामान्य से लेकर जटिल बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा। मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक सलाह दी जाएगी और आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। शिविर का संचालन दो चरणों में किया जाएगा। पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button