ChhattisgarhMiscellaneous

जग्गी हत्याकांड, अमित जोगी दोषी, पुरंदर मिश्रा ने कहा सब कर्मों का फल

Share

रायपुर। एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी मानते हुए 3 हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के इस निर्णय पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रामचरित मानस की प्रसिद्ध चौपाई पढ़ते हुए इसे कर्मों का फल बताया।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के अयोध्याकांड की एक अत्यंत प्रसिद्ध चौपाई “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा” पढ़ते हुए कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा पाएगा। हाईकोर्ट ने कुछ प्रमाण देखा होगा तभी दोषी माना है। अमित जोगी दोषी नहीं हैं, तो सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगानी चाहिए। न्याय पाने के लिए जग्गी के परिजनॉन ने लम्बा सघर्ष किया।

मंत्रालय का अधिकारी बनकर निजी अस्पतालों से उगाही से जुड़े मामले में कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कहीं यह अधिकारी कांग्रेस सरकार के समय का तो नहीं था। पुलिस की जांच जारी है, इसकी भी जांच होना जरूरी है। उन्होंने कब से चल रहा था उसकी भी जांच करने की मांग की है। राज्य में पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर कहा कि रजत जयंती पर पिछले साल सरकार ने वैट कम किया था। वे सीएम और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर जनता को राहत दिलाने का अनुरोध करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button