ChhattisgarhRegion

जिला कोषालय के स्ट्रॉन्ग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिला कोषालय के स्ट्रॉन्ग रूम का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी वित्तीय अभिलेखों की सुरक्षा, दस्तावेजों की सुव्यवस्थित रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखे जनरल स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू से संबंधित अभिलेखों एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों के सख्त पालन और रिकॉर्ड की सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री गजानन पटेल सहित कोषालय का स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार कोषालय का नियमित निरीक्षण किया जाता है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button