ChhattisgarhRegionSports

जगदलपुर में पहली बार होगा बस्तर राइडर्स मीट 4 अप्रैल को, देश भर के बाइकर्स होंगे शामिल

Share

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 4 अप्रैल को पहली बार गरुड़ा द राइडर्स क्लब की तरफ से बस्तर राइडर्स मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति, खानपान और वेशभूषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही राइडर्स को बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जाएगा।
आयोजन समिति ने इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर खास बस्तर दर्शन कार्यक्रम भी तैयार किया है। इस कार्यक्रम के दौरान बाइकर्स यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ सुरक्षित राइडिंग के फायदे भी बताए जाएंगे। वहीं राइडर्स अपने अनुभव साझा कर युवाओं को प्रेरित करेंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से 6263437809 और 7240839494 पर संपर्क कर सकते हैं।
बस्तर राइडर्स मीट 2026 का मुख्य आकर्षण में बाइक शो और प्रदर्शनी में विभिन्न ब्रांड की आकर्षक बाइकों का प्रदर्शन, राइडिंग शो में कुशल राइडर्स के रोमांचक स्टंट, सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक के लिए पुरस्कार, बस्तर टैलेंट शोकेस में स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यह आयोजन बाइक प्रेमियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं और बस्तरवासियों के लिए भी एक खास उत्सव होगा, जहां राइडिंग का जुनून और बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर एक साथ नजर आएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button