National

देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Share

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे पहले की दरों पर ही बिक रहे हैं. ये बढ़ी हुई दरें 20 मार्च की रात से लागू कर दिए जाएंगे. ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात के बीच जहां पहले से ही एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा कर ये झटका दिया है. आज से BPCL का ‘स्पीड’, HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘एक्सपी95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.
आइये जानते हैं कि आखिर किस राज्य में अभी नॉर्मल पेट्रोल की क्या कीमत है- दिल्ली में 94.77 रुपये प्रति लीटर, गुजरात- 94.49, हरियाणा 95.91, पश्चिम बंगाल 106.72, झारखंड 98.38 रुपये, केरल, 106.08.
एक ओर जहां कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मुद्रा में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को पहली बार रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर से भी नीचे पहुंच गया. ऐसे में महंगाई को लेकर सरकार पर दबाव और बढ़ गया है.

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button