ChhattisgarhRegion

कोटमीखुर्द और सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

Share

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीखुर्द में और मरवाही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड में आमंत्रित किया गया है। दुकान संचालन हेतु संबंधित पंचायतों के स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति, इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button