ChhattisgarhRegion

धमतरी में गिरे ओले, राजधानीवासियों को मिली गर्मी से राहत

Share

रायपुर। राजधनी रायपुर में मंगलवार की देर रात अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई और पूरा शहर सुबह कचरो के ढेर में समा गया। वहीं दूसरी ओर धमतरी में 15 मिनट तक बारिश हुई इस दौरान कई इलाकों में ओले भी गिरे और राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में भी ओले गिरने के समाचार प्राप्त हुए है। राजधानी में बादल छाने के कारण गर्मी से हल्की राहत रही, हालांकि पारा 37.7 डिग्री पर रहा।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। इस दौरान हवाएं करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। हालांकि सुबह चिलचिलाती धूप तो है, लेकिन बादल छाने के कारण पारा उतना चढ़ नहीं रहा है, जितना चढऩा चाहिए। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button