ChhattisgarhRegion

सरदार तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उप-राज्यपाल बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज ने दी बधाई

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिख समाज ने वरिष्ठ राजनयिक सरदार तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने जारी बयान में कहा कि देश के प्रतिष्ठित राजनयिक और अनुभवी प्रशासक सरदार तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश का उप-राज्यपाल नियुक्त किया जाना देश के सिख समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संधू अपने अनुभव, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता के बल पर राजधानी दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सिंघोत्रा ने इस नियुक्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा सिख समाज के इतिहास, परंपरा और गुरुओं के बलिदान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर देश में सिख गुरुओं की महान विरासत और उनके त्याग-बलिदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे सिख समाज में सम्मान और गौरव की भावना और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का इतिहास त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। ऐसे में सिख समाज से जुड़े एक अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को दिल्ली का उप-राज्यपाल बनाया जाना देश की समावेशी और लोकतांत्रिक परंपरा को और सशक्त करता है।
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा एवं मानवेंद्र सिंह डडियाला ने आशा व्यक्त की है कि सरदार तरनजीत सिंह संधू अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button