Chhattisgarh

इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल के बाहर हंगामा

Share

शहर के उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मृतक राम चरण वर्मा के बेटे राजकुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पिता पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां तीन बार ऑपरेशन किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान आयुष्मान कार्ड से 2,71,000 रुपये वसूले गए, साथ ही मेडिकल स्टोर से दवाइयों के लिए 15 लाख रुपये का बिल बनाया गया, जिसमें से 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 3 लाख रुपये के टेस्ट और जांच के नाम पर अलग बिल दिए गए और ऑपरेशन के लिए 5 लाख रुपये नगद लिए गए, जबकि अब और 5 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। राजकुमार ने कहा कि उनके पिता की मौत नहीं, बल्कि इलाज के नाम पर गोरखधंधा हुआ। उन्होंने प्रशासन से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button