ChhattisgarhRegion
दीदी मां मंदाकिनी की श्रीराम कथा 27 फरवरी से

रायपुर। श्री रामकिंकर आध्यात्मिक मिशन द्वारा 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन सिंधु पैलेस, शंकरनगर, बीटीआई मैदान के सामने किया गया है। युग तुलसी श्रीरामकिंकर जी महाराज की हृदयात्मजा कथा व्यास दीदी मां मंदाकिनी श्रीराम कथा का रसपान करायेंगी। रोजाना शाम 5.30 से 6.30 बजे तक भक्ति सत्संग व शाम 6.30 से 8.30 बजे तक श्रीराम कथा होगी।







