ChhattisgarhRegion

47 कार्यों के लिए 3.5 करोड़ स्वीकृत

Share

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भाटापारा नगर पालिका में 47 कार्यों के लिए 3 करोड़ 50 लाख 32 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। श्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भाटापारा नगर पालिका में गुरू घासीदास चौक सौंदर्यीकरण, बस स्टैंड चौक सौंदर्यीकरण, संत कंवरराम चौक सौंदर्यीकरण, सुहेला चौक सौंदर्यीकरण तथा संत माता कर्मा चौक सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-1 में सीसी रोड के लिए 8 लाख 15 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-2 में श्मशान घाट के चारों ओर सीसी रोड के लिए 3 लाख 14 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-3 में फिल्टर प्लांट में मरम्मत एवं रंग-रोगन के लिए 8 लाख 5 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-4 में हनुमान मंदिर के पास बाउंड्रीवॉल के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने भाटापारा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-5 में सीसी रोड के लिए 7 लाख 67 हजार रुपए तथा दो आरसीसी नालियों के लिए एक लाख 64 हजार रुपए मंजूर किए हैं। वार्ड क्रमांक-7 में दो सीसी रोड के लिए 2 लाख 87 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-8 में दो आरसीसी नाली के लिए 2 लाख रुपए एवं सीसी रोड के लिए 4 लाख 99 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-9 में सीसी रोड के लिए 8 लाख 55 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
विभाग ने वार्ड क्रमांक-10 में सीसी रोड के लिए 4 लाख 4 हजार रुपए और नाली में ढक्कन निर्माण के लिए 4 लाख 51 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-11 में नाला निर्माण के लिए 6 लाख 33 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-12 में अंडरब्रिज में बीटी रोड मरम्मत एवं पुताई के लिए 41 लाख 75 हजार रुपए, नाली निर्माण के लिए 2 लाख 54 हजार रुपए एवं दो सीसी रोड टॉप कार्य के लिए 5 लाख 24 हजार रुपए मंजूर किए हैं। वार्ड क्रमांक-13 में सीसी रोड टॉप कार्य के लिए 2 लाख 16 हजार रुपए और नाली निर्माण के लिए 7 लाख 81 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-14 में नाली निर्माण के लिए 7 लाख 63 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-16 में सीसी रोड के लिए 13 लाख 29 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-17 में तीन सीसी रोड के टॉप कार्य के लिए 7 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-18 में नाली निर्माण के लिए 4 लाख 90 हजार रुपए, सीसी रोड के लिए 2 लाख 64 हजार रुपए एवं पुलिया व नाली के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-21 में तीन सीसी रोड के टॉप कार्य के लिए 5 लाख 32 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-23 में नाला निर्माण के लिए 13 लाख 56 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-25 में दो सीसी रोड के टॉप कार्य के लिए 8 लाख 54 हजार रुपए और सीसी रोड टॉप एवं नाली निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-28 में नाली निर्माण के लिए 4 लाख 72 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-29 में पेवर ब्लॉक के लिए 10 लाख 18 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-30 में सीसी रोड टॉप कार्य के लिए 7 लाख 60 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-31 में दो नालियों के निर्माण के लिए 8 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button