Chhattisgarh
सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला सहित गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में पुलिस का सूखे नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो से अधिक गांजा और 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई। ये कार्रवाइयां सरकंडा, सिविल लाइन, बेलगहना, सीपत, कोनी, कोटा, रतनपुर, बिल्हा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में की गई हैं।
विशेष रूप से, कोनी पुलिस ने महिला आरोपी पूर्णिमा वर्मा को अवैध गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 256 ग्राम गांजा और मोबाइल जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 36,000 रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







